हाईकोर्ट की फटकार: चालान कट रहे, फिर भी इंदौर का ट्रैफिक नहीं सुधर रहा!

 इंदौर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने फिर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि चालान काटने से कुछ नहीं हो रहा, क्योंकि हाईकोर्ट के सामने ही लोग ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं।

इंदौर में बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने एक बार फिर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि लगातार जाम और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बावजूद व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है। यहां तक कि हाईकोर्ट के सामने ही लोग नियम तोड़ रहे हैं, बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां और हूटर लगे वाहन भी निकल रहे है।

सुनवाई में याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि पुलिस का जोर सिर्फ चालान काटने पर है, जबकि ट्रैफिक प्लान पर जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा। कोर्ट को बताया गया कि शहर में 660 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं और प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक जवान तैनात हैं। कोर्ट ने भारी वाहनों की शहर में एंट्री की व्यवस्था पर भी जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी। 

Post a Comment

0 Comments