राहुल गांधी के कार्यक्रम पर फिर अड़ंगा! स्टेडियम के बाद अब मैदान की अनुमति भी पुलिस के पाले में

इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अनुमति का मामला फिर अटक गया है। 

इंदौर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर अनुमति का मामला फिर उलझता नजर आ रहा है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के आयोजन में लगातार बाधाएं खड़ी की जा रही हैं।

चौकसे के मुताबिक, कांग्रेस ने पहले नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी। नगर निगम ने आवेदन के परीक्षण के बाद हाईकोर्ट के पुराने आदेशों का हवाला देते हुए स्टेडियम की अनुमति देने में असमर्थता जताई है।

इसके बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) में आवेदन दिया। अब प्राधिकरण ने पुलिस उपायुक्त, जोन-1 को पत्र भेजकर इतने बड़े कार्यक्रम के लिए अनुमति दिए जाने के संबंध में अभिमत मांगा है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि इस मैदान पर पहले जिन गैर-शासकीय और राजनीतिक कार्यक्रमों को अनुमति दी गई, क्या उन सभी मामलों में पुलिस से इसी तरह रिपोर्ट मांगी गई थी? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राज्य सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के कार्यक्रम में अड़चनें पैदा की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments