हनुमान अंश ने धुरंधर को छोड़ा पीछे! पांचवें हफ्ते भी किया मजबूत प्रदर्शन

 नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ पांचवें हफ्ते में भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में ₹150 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।


नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन भारत में ₹150 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया। 8 सितंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹155.65 करोड़ पहुंच गया है, जबकि नेट कलेक्शन ₹131.63 करोड़ है।

खास बात यह है कि करीब ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पांचवें हफ्ते में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी। पांचवें वीकेंड में फिल्म ने करीब ₹49.25 करोड़ नेट कमाए। रविवार को ही फिल्म ने ₹22.75 करोड़ की कमाई की, जो इसकी अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की कमाई बताई जा रही है।

फिल्म ने पांचवें वीकेंड की कमाई में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया। अब फिल्म की नजर आगे के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर है। वहीं, 11 सितंबर से ‘हनुमान अंश’ की विदेशों में रिलीज शुरू होने वाली है।

Post a Comment

0 Comments