कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी बहू शालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शालू ने पुराने नौकर विशाल से ससुर की हत्या करवाने की साजिश रची थी।
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक उनकी 30 वर्षीय बहू शालू ने ससुर की हत्या के लिए पुराने नौकर विशाल गौतम को 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी।
विनीत मिनोचा की 5 सितंबर की रात उनके फ्लैट में चाकू से हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त उनका बेटा, बहू और बच्चा पार्टी में गए हुए थे। पुलिस जांच में CCTV और कॉल डिटेल के जरिए शालू की भूमिका सामने आने का दावा किया गया है।
पुलिस के अनुसार, घर में लगे CCTV, पैसों और परिवार की गतिविधियों पर ससुर की निगरानी को लेकर बहू नाराज थी। वैसे तो परिवार काफी धनवान था किसी चीज़ की कमी नहीं थी, लेकिन बताया जा रहा है कि बहु शालू को पैसों की कमी थी। जांच में यह भी सामने आया कि शालू और पुराने नौकर के बीच घटना से पहले लगातार बातचीत हुई थी। मामले में बहू और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

0 Comments