पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने उनके बयान के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दुर्गा पूजा के दौरान बंगालियों से मांसाहारी भोजन से परहेज करने की अपील पर विवाद बढ़ गया है। शास्त्री ने धार्मिक अवसरों पर मांस खाने वालों को लेकर भी कड़ी टिप्पणी की थी।
बयान के विरोध में पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने कोलकाता के भवानीपुर समेत पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बयान से बंगालियों की भावनाएं आहत हुईं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। पार्टी ने पुलिस से कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है।
इस बीच बंगाल बीजेपी ने भी शास्त्री के बयान से दूरी बना ली है। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल के लोगों के खान-पान का फैसला कोई बाहर से आकर नहीं कर सकता।

0 Comments