मुंबई में तेज रफ्तार BMW का भीषण हादसा, 3 की मौत, एक गंभीर

 मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार BMW अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तेज रफ्तार BMW हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी और लोटस जेट्टी के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों में 21 वर्षीय शनाय गज्जल और 17 वर्षीय धिर्या सेठ की पहचान हुई है, जबकि तीसरे मृतक की उम्र 25 साल बताई गई है। घायल युवक का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना सुबह 5:20 बजे कोस्टल रोड कंट्रोल रूम को मिली थी।

Post a Comment

0 Comments