दुनिया के मशहूर YouTuber MrBeast यानी Jimmy Donaldson अपनी पत्नी Thea Booysen के साथ आगरा के ताजमहल पहुंचे।
अमेरिकी YouTuber MrBeast यानी जिमी डोनाल्डसन गुरुवार को अपनी पत्नी Thea Booysen और टीम के साथ आगरा के ताजमहल पहुंचे। उनकी मौजूदगी की खबर फैलते ही स्मारक परिसर में पर्यटकों और फैंस की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की, जबकि MrBeast ने भी फैंस के साथ फोटो खिंचवाई।
इस दौरान युवान गौरव नाम के एक छोटे फैन ने MrBeast को हाथ से बनाए उनके स्केच की एक किताब भेंट की। स्केचबुक देखकर MrBeast काफी खुश नजर आए और उन्होंने बच्चे को गले लगाकर उसका शुक्रिया अदा किया।
MrBeast और Thea ने ताजमहल परिसर में घूमकर स्मारक का दीदार किया। उनकी विजिट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह MrBeast का भारत दौरा है और ताजमहल विजिट के दौरान उनकी फैन फॉलोइंग का नजारा भी देखने को मिला।

0 Comments