किसानों को उनके अधिकार और जमीन से जुड़ी जानकारी दे रहा खावड़ा 4C

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर खावड़ा 4C पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड ने किसानों को जागरूक करने की पहल की जानकारी दी। कंपनी के अनुसार भिवंडी तालुका के 15 गांवों में 105 सर्वे नंबरों का तीन दिनों में मानचित्रण किया गया।


पालघर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर खावड़ा 4C पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड ने किसानों को जागरूक करने की अपनी पहल की जानकारी दी। कंपनी किसानों को जमीन के दस्तावेज, स्वामित्व रिकॉर्ड, मुआवजा प्रक्रिया और ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी जानकारी दे रही है।

भिवंडी तालुका में पोट हिस्सा सर्वेक्षण के तहत 15 गांवों में 115 में से 105 सर्वे नंबरों का तीन दिनों में मानचित्रण किया गया। इससे जमीन के हिस्से और स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट करने में मदद मिली और मुआवजा प्रक्रिया आगे बढ़ सकी।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निनाद पितले ने कहा कि सही जानकारी किसानों को अपने अधिकार समझने और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाती है।

Post a Comment

0 Comments