भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। डॉक्टर रातभर कमला पार्क में धरने पर बैठे रहे। हमीदिया अस्पताल में नियमित OPD और इलेक्टिव OT का बहिष्कार किया गया, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।
भोपाल। MBBS इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। डॉक्टर कमला पार्क की सड़क पर धरने पर बैठे हैं, जिससे पॉलिटेक्निक चौराहे से हमीदिया तक जाम की स्थिति बनी और एंबुलेंस भी फंसने की सूचना है।
डॉक्टर स्टाइपेंड में तत्काल बढ़ोतरी के साथ प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन की कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और घायल डॉक्टरों के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हमीदिया अस्पताल में नियमित OPD और इलेक्टिव OT का बहिष्कार किया जा रहा है, जबकि इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं।
इस बीच डिप्टी CM एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वाटर कैनन मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच DCP जोन-2 विकास सहवाल करेंगे।

0 Comments