इंदौर में संध्या यादव को लेकर दिए अपने हालिया बयान पर विवाद के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि संध्या यादव उनकी बेटी जैसी हैं और उन्होंने उन्हें गोद में खिलाया है।
इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हालिया बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने के बाद उन्होंने सफाई दी है। विजयवर्गीय ने कहा कि भाषण के दौरान उन्होंने पार्षद संध्या यादव को लेकर जो शब्द कहे थे, उन्हें कांग्रेस के लोगों ने गलत तरीके से फैलाया।
विजयवर्गीय ने कहा, "संध्या यादव मेरी बेटी जैसी है। मैंने उसे गोद में खिलाया है। न उनके मन में मेरे लिए कुछ है और न मेरे मन में उनके लिए। मैं इस संबंध में खेद प्रकट करता हूं।"
वहीं, संध्या यादव ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय उनके पिता तुल्य हैं और दोनों के बीच पिता-पुत्री जैसा रिश्ता है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक जानकारी पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

0 Comments