बुजुर्गों के लिए आगे आया केयर सीएचएल हॉस्पिटल, "प्रणाम" पहल की हुई शुरुआत

 इंदौर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने ‘प्रणाम’ पहल की शुरुआत की।

इंदौर। वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में ‘प्रणाम’ पहल की शुरुआत की है। कार्यक्रम का शुभारंभ इंदौर-5 विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

‘प्रणाम’ के तहत बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच, समर्पित सहायता केंद्र और अस्पताल में आवश्यक सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही देखभाल करने वाले परिजनों को चिकित्सकीय परामर्श में शामिल करने और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी जाएगी।

डॉ सीपी कोठारी ने बताया कि पहल के तहत वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए कुर्सी पर योगाभ्यास, सामूहिक पैदल भ्रमण, पुस्तक पठन समूह और स्वास्थ्य जागरूकता सत्र जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, ‘प्रणाम’ का उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि बुजुर्गों को सम्मान, गरिमा और निरंतर सहयोग के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

0 Comments