इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद सियासत गरमा गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के हालिया दौरों और छात्र राजनीति के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी इससे पहले दिल्ली और पंजाब भी गए थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के ताजा नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि NSUI को चार केंद्रीय पदों में से एक भी सीट नहीं मिली।
दरअसल, 19 सितंबर को घोषित DUSU के नतीजों में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। NSUI चारों केंद्रीय पदों पर जीत दर्ज नहीं कर सकी।
विजयवर्गीय ने कहा कि ये परिणाम देश के युवाओं के मूड का संकेत देते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव यह तय करते हैं कि देश की युवा शक्ति किस दिशा में सोच रही है। उन्होंने दावा किया कि युवा शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और आगे भी उनके साथ रहेगी।
आपको बता दे कांग्रेस के कार्यक्रम में हजारों की तादाद में छात्र और युवा शामिल हुए थे, पार्टी ने शुरू दिन से ही दावा किया था कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है लेकिन उसके बाद भी शहर की सियासत हलचल तेज हो गई है।

0 Comments