इंदौर में शनिवार को आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में मंचीय प्रस्तुति के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की गई। एक शख्स ने पीएम मोदी के बोलने और अंदाज की नकल करते हुए उनके तौर-तरीकों को मजाकिया अंदाज में पेश किया।
कार्यक्रम में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले कई सांस्कृतिक और संगीत प्रस्तुतियां हुईं। इंदौर के रैपर लश्करी और विकास अनबिटेबल ड्रीम टीम की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम स्थल पर युवाओं का उत्साह नजर आया। इसके अलावा गायक राघव चैतन्य ने भी प्रस्तुति दी।
0 Comments