स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

स्वरा भास्कर के जौहर को लेकर दिए बयान पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जौहर कायरता नहीं बल्कि वीरता और समर्पण का प्रतीक था। शास्त्री ने स्वरा पर तीखी टिप्पणी करते हुए उनके बयान की आलोचना की।


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के जौहर संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हनुमंत कथा के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए स्वरा पर निशाना साधते हुए कहा कि जौहर को कायरता बताना गलत है, उनके अनुसार यह वीरता, समर्पण और सम्मान से जुड़ा था। 

शास्त्री ने यह भी कहा, “तुम क्या जानो जौहर को, तुम क्या जानो संस्कृति को।” उन्होंने स्वरा की व्यक्तिगत पसंद पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “भैया को सइया बना लेने वाले जौहर के बारे में क्या जानेंगे।”

विवाद की शुरुआत स्वरा के ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर सवाल उठाने से हुई थी। हालांकि बाद में स्वरा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा था और उनका सवाल जौहर के चित्रण तथा महिलाओं के जीवन के अधिकार को लेकर था।

Post a Comment

0 Comments