मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन करेगी। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा की मांग कर रही है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस आज 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग के कार्यालयों तक मार्च निकालकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस दोपहर 12 बजे प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे। जिला स्तर पर भी प्रदर्शन किए जाने की जानकारी है।
कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ियां हुई हैं। पार्टी ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग कर रही है।

0 Comments