बृजभूषण की मुश्किल बढ़ेगी या घटेगी?

 

नई दिल्ली। चार महिला पहलवानों ने पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की बरी होने के खिलाफ दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में अपील दाखिल की थी। इस अपील में पहलवानों ने सह आरोपी विनोद तोमर की बरी होने की खबर को भी चुनौती दी है। यह मामला कल स्पेशल जज दिग विनय सिंह की अदालत में सुना जाएगा। यह पूरा विवाद 3 अगस्त को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के उस फैसले से जुड़ा है, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को इस केस में बरी कर दिया गया था। अब देखना यह है कि बृजभूषण को लेकर कोर्ट कल क्या फैसला सुनाती है।

Post a Comment

0 Comments