अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत इंदौर से


इंदौर। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के  अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम सायं 4 बजे से लता मंगेशकर ऑडिटोरियम, वीआईपी परस्पर नगर, माँ नर्मदा चौराहे के पास, इंदौर में आयोजित होगा समारोह में भानपुरा पीठ, के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थजी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त होगा। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आलोक कुमार मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी टीकम गर्ग करेंगे। इस अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवी, जाति-बिरादरी के प्रमुख, कारसेवक, कवि, लेखक, प्रबुद्धजन, खिलाड़ी, प्रोफेसर एवं मालवा प्रांत के 29 जिले के प्रमुख कार्यकर्ता भी सहभागिता करंगे , विश्व हिंदू परिषद के पूर्व पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments