इंदौर। संयुक्त संचालक, किसान कल्याभण तथा कृषि विकास इन्दौ र श्री जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा विभागीय अधिकारियों की इंदौर में संभागीय समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में संयुक्त संचालक मंडी, संयुक्तं आयुक्तर सहकारिता, संभाग के सभी जिलों के उप संचालक, परियोजना संचालक कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, क्षेत्रीय प्रबंधक, मार्कफेड बीज प्रमाणीकरण अधिकारी इंदौर/खंडवा, बीज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक नाफेड, आई.पी.सी. बैंक इन्दौधर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में अल्प वर्षा की स्थिति में आदान व्यपवस्थाक के बारे में विस्तृधत चर्चा की गई।
वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्रर इन्दौर डॉ. अरूण शुक्ला द्वारा दलहनी एवं तिलहनी फसलों को कम वर्षा की स्थिति में लगाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उर्वरक व्यवस्था हेतु ई-विकास प्रणाली से उर्वरक सुचारू रूप से उपलब्धव कराने तथा लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड द्वारा समय-समय पर रेक पॉइंट से उर्वरक उपलब्धक कराने की जानकारी दी गई। गुण नियंत्रण के संबंध में सघन कार्रवाई एवं उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। उप संचालकों द्वारा बताया गया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। बीज प्रमाणीकरण अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधन भी संघ द्वारा जिले में पर्याप्त बीज उपलब्ध होने की जानकारी दी गई ।

0 Comments