मुंबई। मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के गणेश उत्सव में एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कल रात अचानक करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में आने से 8 साल की बच्ची समेत एक अन्य की भी मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताएं जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि घटना के कारण क्या रहे l। वहीं दो दिन पहले भी एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।
0 Comments