इंदौर में रविवार को योगेंद्र महंत के नेतृत्व में श्री शिव परशुराम कार कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा की शुरुआत हंसदास मठ से की गई। श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के साथ निकली यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी।
यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक जयघोष से माहौल भक्तिमय नजर आया। हंसदास मठ से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर राजवाड़ा पहुंची। यहां यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इंदौर की आराध्य और पुण्यश्लोका मां अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजवाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा अपने निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ी। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ भगवान शिव और भगवान परशुराम के प्रति श्रद्धा का संदेश देना है।
बता दे कि यह कांवड़ यात्रा जानापाव स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली तक जाएगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

0 Comments