नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था और मतदाता पहचान प्रणाली का उदाहरण देते हुए अमेरिका में चुनावी नियमों को सख्त करने की पैरवी की है। ट्रंप ने कहा कि भारत में बड़े पैमाने पर चुनाव होने के बावजूद मतदाताओं की पहचान के लिए फोटो ID व्यवस्था लागू है।
ट्रंप ने भारत के हालिया आम चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 64.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया और 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक से वोट किया। उन्होंने भारत की व्यवस्था को अमेरिका में अनिवार्य वोटर ID और नागरिकता प्रमाण की व्यवस्था लागू करने के अपने अभियान से जोड़ा।
ट्रंप ने यह टिप्पणी SAVE America Act को आगे बढ़ाने की अपील के दौरान की। इस प्रस्ताव का उद्देश्य अमेरिकी चुनावों में मतदाता पहचान और नागरिकता सत्यापन के नियमों को कड़ा करना है।
वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप की टिप्पणी पर कहा कि भारत की चुनावी मशीनरी की विश्वसनीयता और मजबूती वैश्विक स्तर पर स्थापित तथ्य हैं। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस पर उनकी कोई विशेष टिप्पणी नहीं है, लेकिन भारत की चुनावी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर कोई संदेह नहीं है।


0 Comments