बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद 24 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खाना बनाने के दौरान नमक की जगह गलती से कपड़े धोने वाला सर्फ डाल दिया गया।
खाना खाने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी और चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

0 Comments