बूथ मजबूत करने के लिए इकट्ठा हुए थे कांग्रेसी आपस में ही भीड़ लिए...

 


मालेरकोटला (पंजाब): पंजाब कांग्रेस के संगठन विस्तार अभियान 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' के तहत आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मंच पर चढ़ने को लेकर कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए।

 रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की उपस्थिति में हुई।

मंच पर चढ़ने को लेकर हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक के दौरान पूर्व विधायक जसवीर सिंह जस्सी जब मंच की ओर बढ़ने लगे, तब पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के समर्थकों ने उन्हें मंच पर जाने से रोक दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी।

राजा वड़िंग ने मंच से उतरकर स्थिति को संभाला

विवाद को बढ़ता देख पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को खुद मंच से नीचे उतरना पड़ा। उन्होंने दोनों पक्षों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील की और पार्टी हित में अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

Post a Comment

0 Comments