एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोटवाल संभालेंगे कमान


 भोपाल। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) भोपाल को नया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मिल गया है। केंद्र सरकार की Appointments Committee of the Cabinet (ACC) ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोटवाल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की गई है। 

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के आदेश के अनुसार, कोटवाल का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से तीन वर्ष का होगा। हालांकि, 70 वर्ष की आयु पूरी होने या केंद्र सरकार के अगले आदेश, जो भी पहले हो, तक ही वे पद पर रहेंगे। उन्हें लेवल-15 वेतन मैट्रिक्स के तहत नियुक्त किया गया है। 


AFMC पुणे के डायरेक्टर-कमांडेंट रह चुके हैं

डॉ. नरेंद्र कोटवाल को चिकित्सा क्षेत्र के साथ-साथ सैन्य चिकित्सा प्रशासन का लंबा अनुभव है। वे पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (AFMC) के डायरेक्टर और कमांडेंट रह चुके हैं। वर्तमान में वे पंचकूला स्थित पारस हेल्थ में एंडोक्राइनोलॉजी विभाग से जुड़े रहे हैं। 

उनकी नियुक्ति से AIIMS भोपाल को नियमित नेतृत्व मिलने का रास्ता साफ हुआ है। अब तक संस्थान में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दूसरे अधिकारी के पास था। नए नेतृत्व से संस्थान के प्रशासनिक कामकाज और चिकित्सा सेवाओं के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है। 

Post a Comment

0 Comments