राजा रघुवंशी के परिवार की फिर बढ़ी मुश्किलें!

 


इंदौर। राऊ थाना पुलिस ने शुक्रवार रात होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, ढाबे में बिना वैध लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी।

मामले में ढाबे के मैनेजर सचिन रघुवंशी सहित संबंधित लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी पर कर्मचारियों की जानकारी थाने में जमा नहीं कराने के मामले में धारा 223 बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई। दोनों को मृतक राजा रघुवंशी के भाई बताया गया है।

पुलिस की यह कार्रवाई राजा रघुवंशी हत्याकांड से अलग है।

Post a Comment

0 Comments