पीथमपुर में खुलीं दो बड़ी हाईटेक यूनिट्स, क्या मिलेंगे 3500 से ज्यादा रोजगार के अवसर?

 


पीथमपुर। प्रताप ग्रुप ने पीथमपुर में दो एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे।

इनमें पहली यूनिट कॉर्सिस इंडस्ट्रीज की एडवांस्ड ऑप्टिकल फाइबर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। यहां ब्रॉडबैंड, 5G, FTTH, डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी और रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले ऑप्टिकल फाइबर का उत्पादन किया जाएगा।

दूसरी यूनिट स्वोल्टर्स टेक्नोलॉजीज की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और लिथियम-आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। कंपनी के अनुसार, यह प्लांट रोबोटिक तकनीक और इंडस्ट्री 4.0 ऑटोमेशन से लैस है और इसकी उत्पादन क्षमता 3 GWh है।

ग्रुप के अनुसार, इन परियोजनाओं में करीब 850 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और इनसे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 3,500 से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। समूह ने युवाओं के कौशल विकास के लिए एक प्रशिक्षण अकादमी भी स्थापित की है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस निवेश को प्रदेश के औद्योगिक विकास, आधुनिक तकनीक और रोजगार के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए प्रताप ग्रुप को बधाई दी। वहीं गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऑप्टिकल फाइबर और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों को डिजिटल और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बताया।

Post a Comment

0 Comments