Balaghat, MP: सरपंच ने अचानक क्यों उठा ली चप्पल? जाने वजह

 


बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से ग्रामसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला खैरलांजी जनपद की मोवाड़ ग्राम पंचायत का है।

वायरल वीडियो में महिला सरपंच वर्षा कहालकर ग्रामीणों के सवालों से नाराज नजर आ रही हैं। दरअसल, ग्रामसभा में ग्रामीणों ने विकास कार्यों, स्कूल की बाउंड्रीवाल, स्ट्रीट लाइट, आवास योजना और मजदूरों की संख्या को लेकर सवाल किए थे।

इसी दौरान सरपंच ने पहले ग्रामीणों की ओर उंगली दिखाई और फिर हाथ में चप्पल उठाकर दिखा दी। 

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments