पन्ना में अचानक चमकी मजदूरों की किस्मत

 


मध्य प्रदेश के पन्ना में सात मजदूरों की किस्मत अचानक चमक गई। सारकोहा गांव की एक खदान में मजदूरों को 16.96 कैरेट का जेम क्वालिटी हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान खदान में खुदाई और चाल के ढेर के बीच मजदूरों की नजर चमकते पत्थर पर पड़ी। जांच में उसके हीरा होने की पुष्टि हुई। सातों मजदूरों ने हीरे को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। अब इसकी सरकारी नीलामी होगी और मिलने वाली रकम नियमों के मुताबिक मजदूरों के बीच बांटी जाएगी।

इस हीरे से सातों मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बदलने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक इनमें तीन मजदूर अविवाहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस कमाई से उनके परिवारों की बड़ी जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

Post a Comment

0 Comments