मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रम्पुरा गांव के स्कूली बच्चे अपनी परेशानी लेकर सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। बच्चे स्कूल ड्रेस और कंधे पर बैग लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे और स्कूल जाने वाले रास्ते को ठीक कराने की मांग की।
बच्चों के मुताबिक, उन्हें रोज करीब 3 किलोमीटर कच्चे रास्ते से होकर केरपानी गांव के स्कूल जाना पड़ता है। बारिश के बाद यह रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल गया है, जिससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी होती है और कपड़े-किताबें भी खराब हो जाती हैं।
बच्चों ने अधिकारियों को रास्ते की स्थिति का वीडियो दिखाकर समस्या बताई। इसके बाद तहसीलदार ने जल्द रास्ते में सुधार कराने का आश्वासन दिया।

0 Comments