तमिलनाडु में थलापति विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने स्कूल-कॉलेज के छात्रों और युवाओं को लेकर जारी अपना विवादित आदेश वापस ले लिया है। सरकार ने पहले छात्रों को CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी और वामपंथी दलों की ओर से आयोजित विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों में शामिल होने से रोकने के निर्देश दिए थे। अब सरकार ने यह आदेश वापस लेने का फैसला किया है। राज्य में इसका विरोध होने के बाद सरकार ने यह फैसला वापस लिया। विदित है कि अभी जेन जी से सरकार किसी प्रकार का पंगा नहीं लेना चाहती है, क्योंकि जंतर मंतर और झारखंड में वे इसका परिणाम देख चुकी है।

0 Comments