4 लाख के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता, फिर जो हुआ...

 


मंदसौर। जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से करीब ₹4 लाख के सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग गायब हो गया। परिवार को लगा कि किसी ने बैग चोरी किया है, लेकिन CCTV में हैरान करने वाला सच सामने आया। एक आवारा कुत्ता बैग को मुंह में दबाकर वार्ड से बाहर ले जाता दिखाई दिया।

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कुत्ते के जाने का रास्ता तलाशा और बैग बरामद कर लिया। बैग में रखे जेवर और करीब ₹2 हजार नकद सुरक्षित मिले। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और सर्जिकल वार्ड में आवारा कुत्तों की एंट्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments