फायर ब्रिगेड की गाड़ी धो रही भाजपा विधायक की कार, उठे सवाल!

 


सिंगरौली। सिंगरौली में बीजेपी विधायक रामनिवास शाह की कार को फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धोए जाने का वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में सरकारी फायर ब्रिगेड की गाड़ी से विधायक की कार पर पानी डाला जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

मामला सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आग बुझाने और आपात स्थिति में लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल होने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ी को निजी वाहन धोने के लिए किसके निर्देश पर लगाया गया।

बताया जा रहा है कि कार धोने के दौरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान ने मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिलने की बात कही है। वहीं, विधायक का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

अब सवाल यह है कि सरकारी संसाधन का इस्तेमाल निजी काम के लिए कैसे और किसकी अनुमति से हुआ? मामले में प्रशासन की ओर से जांच या कार्रवाई होती है या नहीं, इस पर सबकी नजर है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विधायक ने स्वयं फायर ब्रिगेड बुलवाई थी या उनके समर्थकों ने।

Post a Comment

0 Comments