कांग्रेस बोली भाजपा ने खड़गे का ही नहीं बल्कि एक दलित का अपमान किया

 


इंदौर में कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कथित अपमानजनक व्यवहार के विरोध में मार्च पास्ट निकालकर सत्याग्रह किया। कांग्रेस ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में खड़गे के एक कार्यक्रम से रवाना होने के बाद भाजपा से जुड़े संगठनों द्वारा कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया गया।

इसके विरोध में इंदौर शहर और जिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से मार्च निकाला। मार्च मधु मिलन चौराहे स्थित नेहरू प्रतिमा से शुरू होकर गीता भवन चौराहे पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर दलित समाज के प्रति भेदभावपूर्ण मानसिकता रखने का आरोप लगाया।

अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया और पूरे मामले की निंदा की।

आंदोलन में जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित कृपा शंकर शुक्ला, राजेश चौकसे, नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिनरोट, पार्षद राजू भदौरिया, रफीक खान, अंसाफ अंसारी, अनवर दस्तक, शैलेश गर्ग, देवेंद्र यादव, संजय बाकलीवाल, अमित चौरसिया, लोकेश हर्डिया, सच सलूजा सहित विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments