बड़वानी में सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7 अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई PM किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और संबल योजना से जुड़ी शिकायतों में लापरवाही को लेकर हुई।
PM किसान मामले में तत्कालीन तहसीलदार आशा परमार और पटवारी मांगीलाल नरगावे व ललित बोरसे पर कार्रवाई की गई। वहीं PM आवास योजना मामले में तत्कालीन CMO मायाराम सोलंकी, जगदीश धांगड़ और सहायक यंत्री राजू डाबर को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। संबल योजना में लापरवाही पर तत्कालीन CEO सौरभ सिंह राठौड़ पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 Comments