इंदौर में AI आधारित ड्रग डेवलपमेंट पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ


इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी (IIP) में शुक्रवार से "AI-Enabled Global Drug Development Ecosystem" विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। IIST ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स ने Biovance Solutions (यूके) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविद, उद्योग विशेषज्ञ, शोधकर्ता और स्वास्थ्य पेशेवर शामिल हुए।


उद्घाटन समारोह में Pharmacy Council of India (PCI) के अध्यक्ष डॉ. मोंटू के. पटेल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फार्मेसी शिक्षा और प्रोफेशनल प्रैक्टिस को नई दिशा दे रहा है। वहीं PCI की Education Regulations Committee के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह ने Competency-Based और Research-Oriented फार्मेसी शिक्षा पर जोर दिया।



IIST ग्रुप के ग्रुप एडवाइजर अरुण एस. भटनागर ने कहा कि भविष्य का फार्मासिस्ट केवल दवाओं का विशेषज्ञ नहीं, बल्कि AI जैसी आधुनिक तकनीकों में भी दक्ष होना चाहिए। हालांकि अंतिम नैतिक निर्णय हमेशा इंसान के हाथ में ही रहेगा।

सम्मेलन में AI आधारित Drug Discovery, Clinical Research, Regulatory Science, Pharmacovigilance, Precision Medicine और Patient Safety जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन शोधार्थियों ने रिसर्च पेपर और ई-पोस्टर प्रस्तुत किए। दो दिवसीय इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments