मध्य प्रदेश में दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग और एफएसएसएआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एबी रोड स्थित प्रयाग मिल्क फूड्स लिमिटेड के कंपनी डिपो पर छापेमारी के दौरान गोवर्धन ब्रांड के करीब 25 हजार लीटर घी के स्टॉक की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी गई।
टीम ने अलग-अलग पैकिंग साइज के 20 नमूने जांच के लिए लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने और अगले आदेश तक लगभग 1.50 करोड़ रुपये मूल्य के इस स्टॉक की बिक्री नहीं की जाएगी।
यह कार्रवाई 6 अगस्त को कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई। चूंकि प्रतिष्ठान केंद्रीय लाइसेंसधारी है, इसलिए एफएसएसएआई की केंद्रीय टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

0 Comments