मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे के दौरान जन शिकायतों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभारी CMHO डॉ. नरेश गुड़ाडे, तहसीलदार सुनेना ब्रह्मे और हल्का नंबर-2 के पटवारी सिद्धांत साहू को निलंबित कर दिया। सीएम ने कहा कि जनता की शिकायतों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम ने यह भी घोषणा की कि अब हर शुक्रवार अधिकारियों की नियमित बैठक नहीं होगी। इसके बजाय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मैदान में जाकर लोगों से मिलेंगे और मौके पर ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबित पदोन्नतियों का समाधान किया गया है और पुलिस विभाग में अगले दो वर्षों में 18 हजार पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 1,000 ड्राइवर शामिल होंगे। साथ ही करीब 7 हजार प्रोफेसरों की भर्ती भी की जा चुकी है।

0 Comments