त्योहारी सीजन से पहले नकली घी और पनीर पर बड़ी कार्रवाई

 


इंदौर में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत अलग-अलग प्रतिष्ठानों से करीब 535 किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

सिंध डेयरी फार्म में जांच के दौरान करीब 149 किलो घी और 103 किलो पनीर जब्त किया गया। अधिकारियों के मुताबिक डेयरी के पास खाद्य पदार्थों के निर्माण की वैध लाइसेंस नहीं थी। ऐसे में निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।

वहीं नारायण इंटरप्राइजेज, पालदा से करीब 255 किलो घी जब्त किया गया। इसके अलावा कमलेश ट्रेडर्स से करीब 28 किलो घी सील कर जब्त किया गया। रतलाम नमकीन कॉर्नर और आशुतोष बॉयज हॉस्टल से भी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments