Monsoon 2026: देश में कहीं झमाझम तो कहीं राहत, MP-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 


मानसून के दौर में देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक, आज उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज रहने वाली हैं।

सबसे ज्यादा बारिश का असर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में देखने को मिल सकता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज व्यापक बारिश, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 21 से 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ा रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में 21 से 27 अगस्त तक बारिश का दौर और कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी आज भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश की गतिविधि बनी रहेगी, हालांकि आज के मुकाबले 22 अगस्त को इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना ज्यादा है।

Post a Comment

0 Comments