अजा छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की लिंक ओपन


इंदौर। जिले के समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति एवं आवास सहायता योजनान्तर्गत एमपी टॉस पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए लिंक ओपन कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 हेतु पोर्टल पर 30 अगस्त आवेदन किये जा सकते है। अनुसूचित जाति तथा आदिवासी विकास जिला इन्दौर के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राएं एमपी टॉस पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर सकते है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अपनी संस्था के छात्रवृति प्रभारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments