राखी स्टॉल हटाने पहुंची निगम टीम तो भड़के दुकानदार, सड़कों पर फेंकी राखियां;


इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा क्षेत्र में रक्षाबंधन से पहले राखी के अस्थायी स्टॉल लगाने को लेकर नगर निगम और दुकानदारों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे लगाए गए राखी स्टॉल पर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी।

कार्रवाई का विरोध करते हुए कुछ दुकानदारों ने अपनी राखियां सड़क पर फेंककर नाराजगी जताई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दुकानदारों का कहना है कि रक्षाबंधन का सीजन उनके लिए कमाई का महत्वपूर्ण मौका है और त्योहार से ठीक पहले कार्रवाई से उनका कारोबार प्रभावित हो सकता है। वहीं, निगम का रुख सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले से सख्त रहा है। राजवाड़ा जैसे व्यस्त बाजार में यातायात और पैदल राहगीरों की आवाजाही बाधित न हो, इसे लेकर निगम और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई करता रहा है।

अब इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि त्योहार के सीजन में दुकानदारों को वैकल्पिक जगह या तय सीमा में स्टॉल लगाने की व्यवस्था देकर कार्रवाई की जानी चाहिए थी, या सड़क और फुटपाथ खाली रखना ही प्राथमिकता होनी चाहिए?
फिलहाल राखी स्टॉल को लेकर निगम और दुकानदारों के बीच हुए इस विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

Post a Comment

0 Comments