सीहोर। यहां चल रही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कावड़ यात्रा आज समाप्त हो गई। सिवन नदी से कुबेरेश्वरधाम तक निकली कावड़ में इस बार करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। आज कांवड़ यात्रा में जलगांव से आए एक श्रद्धालु को हार्ट अटैक आ गया, जिसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जल भरने के दौरान पुणे से आए एक परिवार के 3 लोग लापता हो गए, जिन्हें पुलिस ढूंढने का प्रयास कर रही है। यात्रा के चलते इंदौर–भोपाल मार्ग भी प्रभावित हुआ है। हालांकि पहले से प्रशासन ने यहां डायवर्शन लागू कर दिया था, फिर भी छोटे चारपहिया वाहनों की लाइन लग गई।

0 Comments