देशभर के प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, एक समान गाइडलाइन बनाने के संकेत



नई दिल्ली। देशभर में विरोध-प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों के लिए पूरे देश में एक समान गाइडलाइन बनाई जाएगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने नीट पेपर लीक से जुड़े प्रदर्शन मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह मुद्दा सिर्फ जंतर-मंतर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश से जुड़ा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी संबंधित याचिकाओं पर मंगलवार को एक साथ सुनवाई होगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुरूप एक समान प्रोटोकॉल जरूरी है। सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने यह भी सवाल उठाया कि बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण क्यों उपलब्ध नहीं कराए जाते। वहीं, कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में असामाजिक तत्व घुस आते हैं, तो उससे निपटने के लिए भी स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments