इंदौर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत रविवार सुबह गौ प्रेमियों, संतों, बटुकों, मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने प्रेम प्रकाश आश्रम (लालबाग) से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए गौ संरक्षण और गौ सम्मान का संदेश दिया।
अभियान से जुड़े गिरिराज भूतड़ा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित करने और गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग करना है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गौ संरक्षण के लिए सख्त एवं व्यापक व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में गौ भक्त और श्रद्धालु शामिल रहे।

0 Comments