पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में धान के रखरखाव को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। वेयरहाउस कॉरपोरेशन के भंडारण केंद्र में रखी हजारों क्विंटल धान खराब हो गई। हालात इतने खराब हैं कि कई धान की बोरियों में अंकुर निकल आए और पौधे तक उग गए।

बताया जा रहा है कि उचित भंडारण और देखरेख के अभाव में धान को नुकसान पहुंचा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अब जांच टीम यह पता लगाएगी कि धान खराब होने की वजह क्या रही और इसमें किस स्तर पर लापरवाही हुई।

इस घटना के बाद वेयरहाउस कॉरपोरेशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने कुछ महीने पहले ही पदभार संभाला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments