मंगल प्रवेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जयकारों, भक्ति गीतों और धार्मिक उल्लास के बीच निकले जुलूस में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए जगह-जगह स्वागत एवं वंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मंगल प्रवेश जुलूस में शामिल हुए। उन्होंने पूज्य मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज का आत्मीय अभिनंदन किया, उनके श्रीचरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों का सान्निध्य समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा, संस्कार और सही दिशा प्रदान करता है।
पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर स्वयं को धन्य बताया और उनके प्रवास को इंदौर के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया। मंगल प्रवेश यात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के साथ अन्य धर्मावलंबियों ने भी सहभागिता निभाई।

0 Comments