![]() |
| जेल से बाहर आए पांडे दंपति |
इंदौर.
पिछले दिनों मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर प्रदर्शन करने पहुंचे पांडे दंपति को आज जेल से रिहा कर दिया गया है। उन पर बिना अनुमति के मंत्री के घर प्रदर्शन करने पहुंचने का आरोप था। उनकी जमानत भी नहीं हुई थी और सीधे उन्हें जेल भेज दिया गया था। इसके बाद प्रहलाद पांडे और उनकी पत्नी संगीता पांडे को आज जेल से रिहा कर दिया है। वैसे इस मामले में कल ही विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर को भी एक पत्र लिखा था और कहा था कि दोनों को रिहा किया जाए।

0 Comments