संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- मातृत्व के बिना समाज का निर्माण संभव नहीं


 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मातृत्व को समाज की आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि मां की भूमिका के बिना समाज का निर्माण, पालन-पोषण और निरंतरता संभव नहीं है

मोहन भागवत ने कहा कि मातृत्व केवल एक जैविक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संस्कार, जिम्मेदारी और समाज को दिशा देने वाली शक्ति है। उनके अनुसार परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

भागवत का यह बयान ऐसे समय आया है जब RSS की ओर से "समकालीन मातृत्व" विषय पर महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में परिवार, संस्कार और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments