कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से जुड़े मामलों पर कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की हिमाकत का जवाब देने के लिए भारतीय सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं।
रक्षा मंत्री ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत की सेना हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है और देश की सीमाओं की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

0 Comments