36 लाख के बिल पास कराने के बदले रिश्वत, ग्वालियर निगम के ईई पर लोकायुक्त की कार्रवाई

 


ग्वालियर। मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने ग्वालियर नगर निगम में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यपालन यंत्री (EE) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि कार्रवाई उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले हुई। 

शिकायतकर्ता ठेकेदार ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसके लंबित कार्यों से जुड़े भुगतान के बदले इंजीनियर ने कुल 36 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि शिकायतकर्ता पहले ही 30 हजार रुपये दे चुका था, जबकि बची हुई 6 हजार रुपये की राशि लेते समय लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। 

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments